न्यूज 127.
वन विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना दिया।
कर्मचारी भर्ती नियमावली में संशोधन, पदोन्नति सहित कई मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मोहन चंद्र जोशी को ज्ञापन भी सौंपा। वन आरक्षी संघ के उपाध्यक्ष दुष्यंत सैनी ने बताया कि कर्मचारी काफी समय से वन दरोगा भर्ती नियमावली को संशोधित करते हुए पूर्व की भर्ती नियमावली को लागू करने और वन दरोगा पदों पर वन आरक्षी की शत प्रतिशत पदोन्नति करने सहित कई मांगों को लगातार उठाते आ रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा।
वन बीट अधिकारी संघ के महामंत्री ठाकुर सत्यवीर सिंह और प्रचार मंत्री राहुल नेगी ने कहा कि वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी विभाग की रीढ हैं। उन्हें सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने के लिए उनके कंधे पर एक स्टार दिया जाना चाहिए। अभी तो सांकेतिक।धरना प्रदर्शन है अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राहुल नेगी, अजीत सिंह, अभिषेक नौटियाल, कवींद्र, करुण सैनी, मोनू कुमार, वैभव सिंगल, सुमित सहित वन आरक्षी कर्मचारी आदि शामिल थे।