मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केबिनेट का जल्द होगा विस्तार, पांच नए मंत्री और दो को आराम




Listen to this article


न्यूज127
उत्तराखंड के तमाम सियासी घटनाक्रम के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केबिनेट के विस्तार होने की अटकले भी तेज हो चली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद केबिनेट विस्तार की चर्चा तेजी से चल रही है। भाजपा के सूत्रों की माने तो धामी केबिनेट में पांच नए मंत्रियों को मौका दिया जायेगा जबकि दो मंत्रियों को बदलने की बात भी सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केबिनेट का विस्तार साल 2027 के विधानसभा चुुनावों के दृष्टिगत किया जाना तय माना जा रहा है। हालांकि तीन मंत्रियों की कुर्सी तो पहले से ही खाली चल रही है। ऐसे में उत्तराखंड के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुले मन से आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी रणनीति के तहत ही केबिनेट का विस्तार करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बार उत्तराखंड के सबसे अनुभवी विधायक मुन्ना सिंह चौहान को केबिनेट में जगह दी जा सकती है।

वही हरिद्वार जनपद से भाजपा के विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह मिलेगी या नही, इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे है। नगर विधायक मदन कौशिक अनुभवी होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निवर्हन कर चुके है। दो बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके है। लेकिन उनकी राह में रानीपुर के तीन बार के विधायक आदेश चौहान है। आदेश चौहान की लोक​प्रियता का ग्राफ बढ़ा है। जबकि उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नजदीकिया भी है।