न्यूज 127
गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के गोली कांड प्रकरण में पुलिस को उलझाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पुरानी वीडियो को वायरल किया। वीडियो को देखने के बाद पुलिस भी पूरी तरह से उलझकर रह गई। हालांकि पुलिस ने नीरज यादव की तहरीर पर गोली चलाने वाले हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की विवेचना जारी है।
बीते दिनों गुरूकुल कांगड़ी छात्रावास के बाहर कुछ अज्ञात बाइक सवार युवकों ने नीरज यादव पर गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सूर्य प्रताप राणा, प्रथम राणा, तुषार चौधरी, विशु चौहान उर्फ काली और विशाल भारद्धाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
वहीं दूसरी ओर गोली कांड के चंद घंटों बाद ही एक आपत्तिजनक भाषा की वीडियो मीडिया ग्रुपों में वायरल की गई। इस वीडियो को पीड़ित नीरज यादव का बताया गया और उसकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। भाजपा नेताओं की ओर से न्यूज 127 को भेजी गई वीडियो की पुष्टि की गई तो वह पुरानी निकली। वीडियो के पुरानी होने तथा इस गोलीकांड के प्रकरण से कोई संबंध नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद फेसबुक पेज से डिलीट कर दिया। फिलहाल गोलीकांड प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस विवेचना के बाद ही पूरी कहानी स्पष्ट हो पायेगी।
गुरूकुल कांगड़ी गोलीकांड में स्टूडेंट की पुरानी वीडियो को भाजपा नेता ने किया वायरल




