ias anshul singh: सुशासन कैंप से हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को होगी 800 लाख की आय








Listen to this article

न्यूज 127.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र को साकार करने के संकल्प के साथ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे सुशासन कैंप से जहां भूखंड स्वामियों को राहत मिल रही है वहीं प्राधिकरण को भी राजस्व लाभ हो रहा है। प्राधिकरण के प्रस्तावित सुशासन कैंप के माध्यम से 800 लाख रुपये के राजस्व प्राप्ति की संभावना जतायी जा रही है।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि सुशासन कैंप के माध्यम से समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत किये जा रहे हैं। ये सुशासन कैंप 30 अप्रैल से शुरू किये गए हैं जिनका समापन 21 मई को होगा। दिनांक 30.04.2025 में हरिद्वार, रूड़की दिनांक 02.05.2025 हरिद्वार एवं रूडकी तथा 05.05.2025 हरिद्वार एवं भगवानपुर में कैम्प आयोजित हो चुके है। इन कैम्पों के अन्तर्गत भवन मानचित्र स्वीकृति से सम्बन्धित कुल 302 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से प्राधिकरण द्वारा 250 भवन मानचित्र स्वीकृत किये गये।

उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि कैम्प में स्वीकृत मानचित्रों से लगभग रू0 258.08 लाख की आय प्राप्त हुयी है। अभी प्राधिकरण द्वारा दिनांक 07.05.2025 से 21.05.2025 तक कुल 14 कैम्प हरिद्वार, रूड़की, भगवानपुर एवं बहादराबाद क्षेत्रों में आयोजन किया जाना शेष है। इस प्रकार सम्पूर्ण कैम्प आयोजनों से प्राधिकरण को लगभग रू0 700.00 से 800.00 लाख की आय होना सम्भावित है। इन कैम्पों में आमजन के साथ-साथ प्राधिकरण में पंजीकृत वास्तुविद/अभियन्ताओं एवं मानचित्रकारों का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्राधिकरण आशा करता है कि इसी प्रकार का सहयोग शेष बचे कैम्पों के लिए भी प्राप्त होंगे।