एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस लाइन में जवानों के साथ लगायी दौड़




Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस लाइन में जवानों की परेड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और जवान शामिल हुए। जवानों के साथ दौड़ लगाते हुए कप्तान ने फिटनेस और अनुशासन पर जोर दिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार सुबह परेड के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफीसर्स, सभी थाना प्रभारी, यातायात पुलिस एवं जवानों द्वारा शिरकत की गई। एसएसपी को सलामी देने के पश्चात शुरू हुई परेड में जवानों द्वारा असलाह के साथ परेड मैदान में दौड़ लगाई गई। उसके बाद ड्रिल का अभ्यास किया गया। परेड के बाद एसएसपी हरिद्वार ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन मैस सहित अन्य मदों का निरीक्षण करते हुए कमियां सुधारने के निर्देश दिए।

प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को विशेष तौर पर जवानों के लिए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्राधिकार लाइन एवं प्रसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया कि परेड में अधिक से अधिक कर्मचारी कर्मचारियों को बुलाया जाए जिससे कि सभी लोगों की नियमित फिटनेस बनी रहे। लाइन परिसर में भ्रमण के दौरान जिन स्थानों पर कमियां पाई गई मौके पर उपस्थित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के आदेश दिए गए।

पुलिस विभाग में शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन जनपद के पुलिस मुखिया द्वारा प्रातः काल पुलिस लाइन परेड मैदान में पहुंचकर सभी जवानों की शस्त्र अभ्यास/ड्रिल का निरीक्षण करते हुए जवानों के बीच उनके सुख सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उसका हर संभव समाधान का प्रयास किया जाता हैl इसके साथ ही पुलिस लाइन परिसर में अवस्थित विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण कर परिलक्षित हो रही कमियों का संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के जरिए समाधान कराया जाता है।