न्यूज 127, देहरादून।
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल परिक्षेत्र के 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र (देहरादून) कार्यालय से 19 नवंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान नियुक्ति जनपद में 4 वर्षों में से 3 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है।
स्थानांतरित निरीक्षकों का विवरण: हरिद्वार से स्थानांतरित: राम किशोर सकलानी (रुद्रप्रयाग), नरेन्द्र सिंह बिष्ट (चमोली), मनीष उपाध्याय (टिहरी), मनोहर सिंह (देहरादून), दिगपाल कोहली (उत्तरकाशी), शान्ति कुमार (देहरादून), कमल मोहन सिंह (देहरादून), गोविन्द कुमार (रुद्रप्रयाग), देवेन्द्र सिंह रावत (उत्तरकाशी), विरेन्द्र चन्द्र रमोला (देहरादून) तथा प्रदीप बिष्ट (टिहरी)।
देहरादून से स्थानांतरित: सम्पूर्णानन्द गैरोला (पौड़ी), वीरेन्द्र सिंह नेगी (उत्तरकाशी), गिरीश चन्द्र शर्मा (रुद्रप्रयाग), खुशीराम पाण्डे (उत्तरकाशी), अरविन्द कुमार (पौड़ी), देवेन्द्र सिंह चौहान (टिहरी), गजेन्द्र बहुगुणा (पौड़ी), कैलाश चन्द्र भट्ट (हरिद्वार), हरिओम राज चौहान (चमोली), पंकज देवरानी (हरिद्वार), कुलदीप रावत (चमोली), राजेन्द्र सिंह खोलिया (हरिद्वार), प्रदीप कुमार राणा (टिहरी) और प्रदीप सिंह रावत (हरिद्वार)।
उत्तरकाशी से स्थानांतरित: बसंत पाण्डेय (टिहरी) तथा मनोज असवाल (हरिद्वार), राकेश चन्द्र भट्ट
चमोली से हरिद्वार, नरेन्द्र सिंह चमोली से टिहरी, संजय मिश्रा टिहरी से हरिद्वार, देवराज शर्मा टिहरी से चमोली, प्रविन्द्र सिंह रावत टिहरी से रुद्रप्रयाग, अजय कुमार जाटव टिहरी से हरिद्वार, टिहरी से रुद्रप्रयाग, सुरेश चन्द्र बलूनी रूद्रप्रयाग से देहरादून, मनोज कुमार नेगी रुद्रप्रयाग से उत्तरकाशी, सुधीर कुमार पौडी से चमोली, मौ. अकरम अंसारी पौडी से उत्तरकाशी, नन्द किशोर भट्ट पौडी से हरिद्वार। यह तबादले मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन (5 नवंबर 2026), भारत निर्वाचन आयोग (27 अक्टूबर 2026) और पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय (6 नवंबर 2026) के पत्रों के क्रम में किए गए हैं।




