बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान में वृद्धाश्रम पहुंची सिडकुल पुलिस








Listen to this article

न्यूज 127.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा वृद्ध व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम लेने का अभियान निरंतर जारी है।

इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर बीट बुक के अनुसार जानकारी प्राप्त की गई तथा वहां निवासरत वृद्धजनों से भेंट कर उनकी कुशलता जानी गई।

पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 अथवा स्थानीय पुलिस से तुरंत संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया। पुलिस के संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार से प्रसन्न होकर वृद्धजनों ने हरिद्वार पुलिस को दिल से दुआएँ दीं।