अंकिता भंडारी प्रकरण: सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले जांच होनी चाहिए, कोई भी बचना नहीं चाहिए








Listen to this article


हरिद्वार
पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अंकिता के नाम राजनीति नही होनी चाहिए। यह राजनैतिक विषय नही है। एक बच्ची उससे गलत डिमांड की गई। उसने इंकार किया और उसकी हत्या कर दी गई। सभ्य समाज के लिए यह घटना शर्मसार करने वाली है।


उत्तराखंड राज्य जिसकी विशेष पहचान है। एक सज्जनता की पहचान है। चरित्रवान लोगों की पहचान है। इसको देवभूमि कहा जाता है। इस तरह की घटना होना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सच बात तो यह है कि आज भी जब हम सोचते है, कोई पूछता है तो हृदय को चीरने जैसी घटना लगती है। इसमें जो भी अपराधी है, उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी ही चाहिए। और कोई बचना नही चाहिए। कोई भी हो बचना नही चाहिए।
उन्होंने यह बात अंकिता भंडारी प्रकरण पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। वह हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।