हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार एक ऐसी पुण्यभूमि है, जहां जो भी एक बार आता है, उसका मन बार-बार यहां खिंचा चला आता है। मां गंगा की अविरल धारा, भगवान भोलेनाथ की कृपा और संतों का सान्निध्य—यहां हर किसी को अध्यात्म से जोड़ देता है। यही कारण है कि हरिद्वार आकर चाहे कोई आम श्रद्धालु हो या देश-दुनिया की नामचीन हस्ती, सभी पर भक्ति का अलग ही रंग चढ़ जाता है।
बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह हरिद्वार पहुंचकर अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। अपने कई इंटरव्यू में वह इस बदलाव का जिक्र भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में हनी सिंह एक बार फिर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे।
हरिद्वार पहुंचते ही हनी सिंह सीधे नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर में हनी सिंह पूरी तरह भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। शांत मन, सादगी और श्रद्धा के साथ उन्होंने भगवान शिव से आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी हनी सिंह कई बार हरिद्वार आ चुके हैं। जब-जब वह धर्मनगरी आते हैं, नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। हनी सिंह का यह आध्यात्मिक रुझान उनके प्रशंसकों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
भगवान शिव की भक्ति में डूबे यो यो हनी सिंह, नीलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक



