न्यूज 127.
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां के गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लक्की ओबराॅय माॅडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर वापस लाैट रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर आठ-दस राउंड फायरिंग की।
पुलिस के मुताबिक यह वारदात सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। हमलावरों ने ओबराॅय की कार को निशाना बनाया। गंभीर हालत में ओबराॅय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और पूरे इलाके को सीलकर जांच शुरू की। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
पंजाब में आप नेता की ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या







