न्यूज 127.
देश में सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।
बाजार में सोना और चांदी की कीमतों को लेकर उतार चढ़ाव बना हुआ है। चांदी की बिकवाली के चलते दाम गिरने की बात कही जा रही है। गुरुवार को चांदी 30,300 रुपये सस्ती होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग पर असर पड़ा।







