स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
शुक्रवार की सुबह थाना बहादराबाद के सुमन नगर क्षेत्र में एक स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटों और घने धुएँ से इलाके में दूर तक दिखायी दी। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की सूचना प पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का कार्य जारी किया। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की भयावता के कारण आग के आसपास फैलने का खतरा बढ़ गया था। इस कारण से आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।