भाजपा से निष्कासित नेताओं की घर वापसी, प्रदेश कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत








Listen to this article

देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आज संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी की उपस्थिति में तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हरिद्वार मदन कौशिक के नेतृत्व में पूर्व पार्षद गौरव भाटिया को पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर उन्हें विधिवत भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने इसे भाज
पा परिवार की घर वापसी बताते हुए कहा कि पार्टी में राष्ट्रसेवा, संगठन और विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान होता है। गौरव भाटिया की पुनः सदस्यता को संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया गया।
इस अवसर पर अजय शर्मा, अनिल शर्मा, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, संत कुमार, राजकुमारी, रोहित धवन, निमित्त वासन, अमरीक सिंह, कविता गुप्ता, बिंदिया वर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ व गर्मजोशी के साथ स्वागत कर संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित, विचारधारात्मक एवं कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मतभेदों के बावजूद संवाद और समन्वय से समाधान निकाला जाता है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि गौरव भाटिया अपने अनुभव और ऊर्जा से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। उपस्थित नेताओं ने आगामी निकाय, पंचायत एवं विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया और कहा कि भाजपा पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएगी।
विदित हो कि नगर निगम चुनाव में गौरव भाटिया ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोंकी थी। जिसके चलते गौरव को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन गौरव भाटिया ने निष्कासन के बाद भी भाजपा के प्रति निष्ठा रखते हुए मेयर किरण जैसल को चुनाव में मजबूती प्रदान की।