न्यूज 127. हरिद्वार।
आपरेशन प्रहार के तहत कनखल थाना पुलिस ने शराब तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। कोतवाली कनखल द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 शराब तस्कर दबोचे गए। आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
कनखल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये अवैध शराब तस्करी करते हुये 03 आरोपितों को धर दबोचा। आरोपितों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों के नाम राजेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी श्रीराम एन्कलेव राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल हरिद्वार, कमल पुत्र राम किशन निवासी रविदास बस्ती थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार और महिला निवासी बजरीवाला बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार है।




