न्यूज 127. हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची मृतक की पहचान सर्व प्रिया विहार, सतीकुंड निवासी विकास कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत थाना कनखल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो युवक मृत पाया गया। शव के पास से कई इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में युवक के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई रही है। थाना कनखल एसएसआई अनुज सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। फिलहाल नशे की ओवरडोज को प्रथम दृष्टया कारण माना जा रहा है।




