पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में दौराला मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को बधाई देकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश जनविश्वास, सुशासन और विकास के प्रति जनता की अटूट आस्था का सशक्त प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संगठनात्मक दृढ़ता तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सुविचारित रणनीतियों के फलस्वरूप यह ऐतिहासिक विजय साकार हुई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक साधना और जन-जन के विश्वास की निर्णायक भूमिका रही है, जिसके लिए सभी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार है।

दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में दौराला बाजार में व्यापारियों ने जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाकर मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, शिवम गर्ग, प्रदीप गर्ग, मनोज शर्मा, संजीव अग्रवाल, संजय गुप्ता, रामवीर अहलावत, सचिन उपाध्याय, अंकुर गुप्ता, सुशील गुप्ता, आनंद अनुभव गुप्ता, विशु गुप्ता, संजय नामदेव, प्रदुमन जैन, विपिन विहान, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सोनू प्रजापत, ओमेंद्र खुर्द, विवेक सैन, विपिन चौधरी, सूरज अहलावत, अक्षय गुप्ता, मोहित शर्मा, वेदवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।