बूथ सत्यापन और संगठनात्मक बैठक में गूंजे जय भाजपा-तय भाजपा के नारे
न्यूज 127. मेरठ।
सरधना विधानसभा के दौराला मंडल के दौराला ब्लॉक सभागार में बूथ सत्यापन एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की।

मुख्य अतिथि हरेंद्र जाटव ने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपनी मेहनत से संगठन को मजबूत करने में जुटा है। हमें यह क्रम बनाए रखना है। साल 2027 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर सत्यापन करना है। जहां कमी है उसे दूर करना है। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना है। इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना है।

मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि बूथ मजबूत होगा तो मंडल मजबूत होगा। मंडल मजबूत होगा तो जनपद मजबूत होगा, इसी तरह प्रदेश मजबूत होगा। बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। “जय भाजपा – तय भाजपा” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बंगाल की जीत से कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ।

इस अवसर पर जिला मंत्री नितिन शर्मा, गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाजपाल चौहान, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मंडल महामंत्री मोहित राणा, डॉ धनेश, विनीत गुर्जर लोईया, मनोज शर्मा, कुलबीर बजरंगी, धीरेंद्र अहलावत, अंकुर चौहान, मुदित विहान, मुदित शर्मा, इंजीनियर विनीत विहान, संजय नामदेव, अमित गुप्ता, संजीत सिंह, ओमेंद्र चौधरी खुर्द, राकेश भारद्वाज, अनिल चौहान, रामबीर अहलावत, मिंटू कश्यप, अक्षय गुप्ता, विपिन चौधरी, विवेक सैन नीरज जाखड़, धीर सिंह, डॉ ईश्वर, राहुल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




