पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में लगी आग से मचा हड़कंप








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद की मवाना खुर्द पुलिस चौकी के बाहर अलग अलग मुकदमों से जुड़े वाहन खड़े थे। इन वाहनों की संख्या 50 से अधिक बतायी जा रही है। इन वाहनों में कार और दुपहिया वाहन शामिल है। अचानक इन वाहनों में के पास आग लगी जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई और वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ​बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने वाहनों को अपनी चपेट में लेकर खाक कर दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।