न्यूज 127.
पल्लवपुरम फेज-1 के पार्षद प्रदीप वर्मा का कहना है कि फेज-1 की डिवाइडर रोड़ पर सड़क के किनारे और डिवाइडर पर लगे पेड़ काफी बड़े हो गए हैं। ये पेड़ कई स्थानों पर जहां नीचे तक झुक गए हैं वहीं कई स्थानों पर आगे का रास्ता की बाधित कर रहे हैं।
पार्षद का कहना है कि ये पेड़ कई बार हादसे का कारण बन रहे हैं। हाल ही में एक स्कूल बस में जा रहे बच्चे को पेड़ की टहनी के टकराने से काफी चोट आयी। उन्होंने बताया कि कई बार इस संबंध में नगरायुक्त को सूचित कर पेड़ों की लॉपिंग चाॅपिंग कराने की मांग की गई लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि डिवाइडर रोड के दोनों ओर पसरे अतिक्रमण के साथ साथ पेड़ों की कटाई छंटाई भी होनी चाहिए। डिवाइडर रोड पर जगह जगह लगे होर्डिंग और बोर्ड आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। नगर निगम जिस तरह से अवैध अतिक्रमणों पर शहर में अभियान चला रहा है उसे यहां पल्लवपुरम क्षेत्र में भी यह अभियान चलाना चाहिए।
पार्षद बोले सड़क ओर डिवाइडर पर लगे पेड़ों की होनी चाहिए छंटाई




