दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी थी।
पुलिस के मुताबिक बीती 12 जून को एक महिला की तहरीर पर दिव्यांग नाबालिक के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 233 /26 धारा 64 /65 /351BNS व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया। आरोपी योगेश सैनी को पुलिस ने बीती 6 जुलाई को किराए के मकान में सुमन नगर गली नंबर 5 स्मार्ट दुकान के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी योगेश सैनी पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम काकड़ा तहसील बुढाना थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल का रहने वाला है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उ0नि0 मनीषा नेगी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह मौजूद रहे।