न्यूज 127, हरिद्वार।
कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने गौरीशकर नीलधारा पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। गौरीशंकर नीलधारा पार्किंग कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन में यातायात प्रबन्धन तथा वाहन पार्किंग के लिए अति महत्वपूर्ण है।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ पार्किंग में वाहनों के प्रवेश के लिए चंडी देवी उड़न खटोला के सामने पूर्वी गंगनहर पर दो बैली पुल बनाये जाने के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। पुल बनने पर कुंभ मेले में आने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे गौरीशंकर पर्किंग नीलधारा में लाया जा सकेगा। बतादें मेला प्रशासन कुंभ के दौरान यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस कर रहा है। इसके तहत अस्थायी पार्किंग और बस अड्डों का भी निर्माण प्रस्तावित है। सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दौरान वहां पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक बिपेन्द्र सिह, सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
कुंभ मेला एसएसपी ने किया गौरीशंकर नीलधारा पार्किंग का निरीक्षण




