सीओ दौराला ने कांवड़ यात्रा को लेकर की बैठक, सुझाव लिए और दिशा निर्देश भी दिये








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में सीओ (CO) की देखरेख में व्यापारियों को यात्रा के नियमों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में सीओ दौराला शिव ठाकुर ने पल्लवपुरम थाना में स्थानीय व्यापारियों और गण मान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। बैठक में सीओ ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। थानाध्यक्ष पल्लवपुरम भरत सारस्वत ने कहा कि कांवड़ यात्रा में स्थानीय जनता का सहयोग अपेक्षित है।

यातायात और डायवर्जन: यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन प्लान लागू करने और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांवड़ शिविरों के लिए भी गाइड लाइन जारी की गई है, उसी के अनुसार कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे।

दुकानों व शिविरों के लिए नियम: कांवड़ रूट पर दुकानदारों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। दुकानदारों से अपील की गई है कि वह मार्ग बंद होने पर निर्धारित रूट का इस्तेमाल करें। जरूरी व्यवस्थाएं कांवड़ यात्रा से पहले पूरी कर लें।

मेला प्रशासन: जिला प्रशासन (डीएम) और पुलिस (एसएसपी) द्वारा कांवड़ पटरी मार्गों (जैसे सलावा, दौराला पुल) का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इस बार पिछले वर्ष से अधिक कावंड़ियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।