होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ड्रीम हॉलिडे होटल पर छापा








Listen to this article

न्यूज 127.
होटल की आड में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। होटल से देहव्यापार में लिप्ट युवती और एक ग्राहक हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने होटल के अंदर से मादक पदार्थ के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि होटल के अंदर आन डिमांड युवतियां उपलब्ध करायी जा रही थी। इस का खुलासा हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई शिकायत के बाद किया गया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ में रोहटा बायपास पर ‘ड्रीम हॉलिडे होटल’ में यह अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। इसका नरसिंह वाहिनी ने कड़ा विरोध करते हुए पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिन्दू और नितिन खिरवा के नेतृत्व में की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जब नरसिंह वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उक्त होटल पहुंचे, तो वहां देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। होटल के भीतर से मौके पर कई लड़कियां बरामद हुईं, जिन्हें इस अनैतिक कार्य में धकेला गया था। कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें जैसे नशीली दवाइयां और कंडोम आदि मिले। सबसे अधिक निंदनीय और आक्रोशित करने वाला तथ्य यह रहा कि यह सारी आपत्तिजनक सामग्री और नशीली दवाइयां होटल में स्थापित भगवान की मूर्ति के बिल्कुल पास रखी हुई थीं। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिन्दू ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि देवस्थान के समीप इस प्रकार के घृणित कार्य और सामग्री का मिलना सनातन धर्म का घोर अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मनीष कुमार, निखिल जाटव, निशंक सहित नरसिंह वाहिनी के कई अन्य कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों और एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई। नरसिंह वाहिनी ने पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि होटल को सील कर इसके संचालक व इस रैकेट में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।