न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक तेंदुए की दस्तक दिखायी देन से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि यह तेंदुआ खादर और आबादी वाले इलाकों में देखा गया। तेंदुआ दिखायी देने के बाद दहशत के साये में ग्रामीण, शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर है। खेतों में काम करने गए किसानों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
मेरठ के हस्तिनापुर में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप


