न्यूज 127, देहरादून।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा उत्तराखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस दुःखद घड़ी में सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि


