नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोपी कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
कोतवाली कनखल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को जगजीतपुर, कनखल निवासी एक महिला ने तहरीर दी थी कि नवदीप नामक युवक उनकी नाबालिग बेटी को आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है और रिश्तेदारों को भी फोटो भेज रहा है। पीड़िता ने अपनी मां को बताया था कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और उसी के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था।

तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0स0 437/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(ठ)/6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

गठित पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर बचता रहा। आखिरकार कनखल पुलिस टीम ने आरोपी नवदीप सैनी (पुत्र प्रवीण सैनी, निवासी रोहालकी, थाना कोतवाली बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी, म0 उ0नि0 सीमा आर्य, हे0का0 जसबीर सिंह और म0का0 पूनम शामिल रहे।