न्यूज 127, देहरादून।
उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), सेनानायक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने एक बार फिर ऊधमसिंहनगर की कमान आईपीएस मणिकांत मिश्रा को सौंपी है, जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को दोबारा आईआरबी द्वितीय का कमांडेंट बनाया गया है।
आदेश के अनुसार मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंहनगर और श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर तथा अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल बनाया गया है। देवेंद्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी और सरिता डोबाल को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी नियुक्त किया गया है।
अन्य तबादलों में पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव और हरिश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को एसपी सीआईडी सेल, देहरादून से एसपी अभिसूचना बनाया गया है, जबकि अमित श्रीवास्तव द्वितीय को एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को कमांडेंट आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय, अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर से कमांडेंट एसडीआरएफ और सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। जितेंद्र मेहरा को एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय, सुरजीत पंवार को एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय, शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से एसपी फायर सर्विस तथा जगदीश चन्द्र को एसपी नगर, नैनीताल से एसपी बागेश्वर नियुक्त किया गया है।


