कारोबारी की लोकेशन बदमाशों तक पहुंचाने का आरोप, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने आरोपी सिपाही को किया निलंबित
News127लखनऊ।
बस से उतारकर कारोबारी से सोना लूटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस विभाग का एक सिपाही ही मास्टरमाइंड निकला। जौनपुर में तैनात आरोपी सिपाही पर कारोबारी की लोकेशन बदमाशों तक पहुंचाने का आरोप है। इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले में सिपाही की संलिप्तता सामने आने पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सिपाही ने कारोबारी की गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी लुटेरों को उपलब्ध कराई थी, जिसके आधार पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाकी की आड़ में अपराधियों की मदद करने के आरोप ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


