न्यूज 127, देहरादून:
उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 ने शुक्रवार को 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने और इसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख बदलावों पर एक नजर
- ललित मोहन रयाल (IAS-2011): जिलाधिकारी नैनीताल और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव-मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन बनाया गया है।
- विनीत तोमर (IAS-2014): प्रबन्ध निदेशक, कुमाऊं मण्डल विकास निगम नैनीताल के साथ ही उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- निधि यादव (IAS-2017): अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव-खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक-खेल, युवा कल्याण, उत्तराखंड नियुक्त किया गया है।
- दीप्ति सिंह (IAS-2017): निदेशक, खेल, युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी, अल्मोड़ा बनाया गया है।
- अंशुल सिंह (IAS-2018): जिलाधिकारी, अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
- कृष्ण कुमार मिश्र (PCS): अपर जिलाधिकारी, देहरादून से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार बनाया गया है।
- पंकज कुमार उपाध्याय (PCS): अपर मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- वैभव गुप्ता (PCS): अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी, देहरादून तैनात किए गए हैं।
- सीमा विश्वकर्मा (PCS): डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा और नगर आयुक्त-नगर निगम अल्मोड़ा के पद से मुक्त कर डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल बनाया गया है।
- सुधीर कुमार (PCS): डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा तैनात किए गए हैं।


