झूठी शान की खातिर भाई ने की बहन की बेरहमी से हत्या








Listen to this article

सोनी चौहान
अपनी झूठी शान की खातिर सगे भाई ने अपनी ही बहन की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। भाई ने अपनी बहन की गला रेत कर की थी हत्या। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ममला यूपी के मेरठ का है।
मेरठ के कमालपुर गांव में युवक ने अपनी की बहन का सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती का किसी का प्रेमप्रसंग चल रहा था। भाई ने अपनी झूठी शान की खातिर बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
ममला थाना मेडिकल के कमालपुर गांव का है। युवती का नाम नगमा पुत्री मोहम्मद उमर निवासी कमालपुर बताया जा रहा है। उसके भाई का नाम वसीम पुत्र मोहम्मद उमर है।