मुंबई से आए 469 यात्रियों का आज होगा कोरोना टेस्ट




Listen to this article

गगन नामदेव
मुंबई से हरिद्वार पहुंचे 469 यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी यात्रियों के नमूने लेंगी। सभी लोग कल देर रात मुंबई से हरिद्वार आए थे। इनमें से 315 यात्री रुद्रप्रयाग,112 चमोली,44 उत्तरकाशी जायेंगे। जबकि 8 यात्री हरिद्वार के रहने वाले बताए गए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सरोज नैथानी ने जानकारी दी कि सभी यात्रियों के कोरोना टेस्ट कराए जा रहे है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी संजीदगी से कार्य कर रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा रहे है।