प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे खनन के वाहन, एसडीएम ने पकड़े दो डंपर








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार एसडीएम गोपाल चौहान ने खनन सामग्री ढोने वाले दो डंपर वाहनों को सीज किया है। दोनों वाहन चालकों ने एक ही रवन्ने पर दूसरी बार खनन सामग्री ले जा रहे है। रवन्ने के खेल से एसडीएम ने परदा उठा दिया है।
एसडीएम गोपाल चौहान ने अवैध खनन को रोकने और उत्तराखंड सरकार के राजस्व में बढोत्तरी करने के लिए खनन माफियाओं पर नजरे तिरछी कर ली है। बीते रोज एक स्टोन क्रेशर पर अवैध खनन सामग्री होने की सूचना पर कार्रवाई की। सोमवार को भोगपुर क्षेत्र में निरीक्षण करने निकले एसडीएम गोपाल चौहान ने दो डंपर वाहनों को सीज कर अपने इरादे जाहिर ​कर दिए। खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।