नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण काल में उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यातायात नियमों का पालन कराया। 13 जनपदों की पुलिस ने करीब 15 करोड़ का जुर्माना वसूल कर उत्तराखंड के कोष में जमा कराया।
पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पर 49852 लोगों के चालान किए गए। जबकि मास्क न पहनने पर 303448 लोगों के चालान हुए। क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 942, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए चालान की कार्यवाही की गयी है। कुल 4779 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 2 करोड़, एमवी एक्ट के अन्तर्गत 9 करोड़, डीएम एक्ट व माहमारी विनियमावली के अन्तर्गत 4 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया। कुल मिलाकर 15 करोड़ रूपए का संयोजन शुल्क/जुर्माना वसूला गया है। वही दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए अभी तक 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। साथ ही 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव पाये गए, जिसमें से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं। अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है।
uttarakhand police ने कोरोना से मुकाबला करते हुए वसूला 15 करोड़ का जुर्माना



