कांग्रेस छोड़ने पर भाजपा ने दिया अमित को ईनाम




Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के पूर्व संयुक्त प्रदेश सचिव और मेयर प्रतिनिधि अमित राजपूत को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर पद देकर सम्मानित किया है। उन्हें कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कनखल मंडल में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ज्वाइन करने और पदाधिकारी बनने पर पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में अमित राजपूत माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर कनखल मंडल महामंत्री अनिमेष कुमार, मंडल मंत्री कुणाल गुप्ता, पार्षद प्रशांत सैनी, नितिन माना, सुरेश शर्मा, रोहित तुम्बडिया, अमित गौतम, जीवन शास्त्री आदि शामिल हुए।