समाजवादी पार्टी के नैनीताल के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जियाद्दुीन को सौंपी




Listen to this article

नवीन चौहान
समाजवादी के प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान ने नैनीताल जिलाध्यक्ष जियाद्दुीन कुरैशी को मनोनित किया है। मनोनीत करने के बाद उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें 15 ​दिनों को कार्यकारिणी बनाने को दिशा निर्देश दिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जियाद्दुीन कुरैशी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनहित में कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की जनता के लिए फिर से तीसरा विकल्प बनेगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव उन्हें शुभकामनाए देते हुए कहा कि सपा को जियाद्दुीन जैसे जुझारू और ईमानदार लोगों की जरूरत है।