उत्तराखंड के पुलिस अधीक्षक की कोरोना से मौत, पुलिस महकमें में छाया शोक




Listen to this article


नवीन चौहान
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन का कोरोना से निधन हो गया हैं। उनकी 27 दिसंबर को कोरोना की पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी। पहले उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दिल्ली हायर सेंटर में भर्ती किया था। उनके निधन से पुलिस महकमें के साथ आमजन में शोक छा गया।
नैनीताल में एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद सुशीला तिवारी हाॅस्पिटल में भर्ती थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए पिछले सप्ताह एसटीएच से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें डायबिटीज व निमोनिया की भी दिक्कत थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी अशोक कुमार के साथ शासन प्रशासन के अधिकारियों ने शोक जताया है। सभी ने उनके कुशल व्यवहार की सराहना की है।