भाजपा को 2022 में सत्ता दिलाने का काम करेगा ये बड़ा चेहरा




Listen to this article


नवीन चौहान

उत्तराखंड भाजपा को साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता वापिसी कराने का काम हरिद्वार विधायक मदन कौशिक करेंगे। मदन कौशिक को भाजपा हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का मन बना चुकी है।
हरिद्वार के चार बार के विधायक मदन कौशिक को चुनाव प्रबंधन में महारथ हासिल है। उनकी योग्यता और काबलियत का कोई सानी नही है। प्रदेश सरकार में दो बार केबिनेट मंत्री रह चुके मदन कौशिक को विकास कार्यो की पूरी जानकारी है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य उनसे बेहतर कोई नही कर सकता। विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने की का​बलियत भी मदन कौशिक के पास है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद विपक्ष के हमलावर होने की स्थिति में मदन कौशिक ही कांग्रेस की बोलती बंद कर सकते है। ऐसे में हाईकमान उनको प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी देकर बड़ी मिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है।