सीएम तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल का शाम पांच बजे शपथग्रहण, ये नए चेहरे




Listen to this article


नवीन चौहान

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल का आज शाम पांच बजे राजभवन में शपथ ग्रहण होगा। तमाम विधायको के नामों पर रात भर काफी विचार विमर्श किया गया। नए चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल करने को लेकर रस्साकसी का दौर जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी विधायकों को मंत्रीमंडल में एडजस्ट किया गया है। जबकि ऋतु खंडूरी को मंत्री बनाये जाने के संकेत भी मिले है।
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्रीमंडल में शामिल करने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान मदन कौशिक को दी जाने की पूरी तैयारी है। हरिद्वार से स्वामी यतीश्वरानंद और आदेश चौहान में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। वही सुरेश राठौर और प्रदीप बत्रा भी मंत्री बनने की जुगत भिड़़ा रहे है। कुमांऊ से मंत्री पद की संख्या बढ़ाई जा सकती है। कुल मिलाकर भाजपा नेतृत्व परिवर्तन के बाद से फूंक—फूंककर कदम उठा रही है। फिलहाल पूरी रणनीति साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही है। तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाये जाने के पीछे भाजपा विधायकों के आक्रोष को थामना था। लेकिन नए मंत्रीमंडल के बाद कैसे हालात रहेंगे। यह वक्त बतायेगा।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नया मंत्रीमंडल ही उनकी पहली अग्नि परीक्षा है। जिन विवादों की स्थिति के बाद उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली यह अपने आप में ही खुद चौंकाने वाली रही। ऐसे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मां गंगा को प्रणाम करने और संतों का आशीर्वाद लेने के बाद नए मंत्रीमंडल का गठन करने की तैयारी की है।