नवीन चौहान.
प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को दिल्ली से वापस लौटने के बाद पहले हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। यहां पूजा अर्चना के बाद वह कुंभ कवरेज के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर जाएंगे। मुख्यमंत्री के हरिद्वार पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया सेंटर पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों के 36 कार्यों जिसकी लागत 12023.50 लाख रुपये के कार्य का लोकार्पण किया।