भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव में कराया नामांकन दाखिल




Listen to this article


गगन नामदेव

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव में कराया नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विशन सिंह चुफाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा , प्रदेश महामंन्त्री संग़ठन अजेय , प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट , जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि अन्य कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना की असमायिक मृत्यु के बाद रिक्त हुई सल्ट विधानसभा में उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन करने के दौरान प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहा।