संजीव शर्मा.
बाइक चोरी की एक घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली। यह घटना मवाना थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार 04/04/2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल नेतृत्व व दिशा निर्देशन में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03/04/2021 को कस्बा मवाना में लालाजी फार्म हाऊस मवाना मेरठ रोड के सामने से मोटरसाईकिल स्पलेन्डर नं0 DL3SCB0779 रंग काला जिसका चैसिस नम्बर MBLHA10ADB9E18233 इन्जन नम्बर HA10EHB9E21359 चोरी हो गयी थी। जिसके समबन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 135/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। उक्त मोटरसाईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त शकील उर्फ शकी पुत्र साबिर निवासी चौधरीपुरा मौ0 तिहाई कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को मय चोरी की मोटरसाईकिल व एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त साजिद पुत्र कलुवा निवासी चौधरीपुरा मौ0 तिहाई कस्बा व थाना मवाना जनपद मेऱठ मौके से फरार हो गया। अभियुक्त शकील उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 136/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
- कटारपुर को ‘गौतीर्थ’ के रूप में विकसित करे सरकार: महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि
- भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक में संगठन और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन
- फेसबुक पर महिला सिपाही के प्रेम जाल में फंसा नेपाली चोर, 80 लाख की चोरी में 4 साल से था फरार
- DAV की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- पैचवर्क कार्यों में ढिलाई पर जेई को नोटिस, सड़क मरम्मत पर नगरायुक्त की सीधी नजर

