नवीन चौहान.
कोरोना की दूसरी लहर उत्तराखंड में तेजी से फैलती दिखायी दे रही है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश कोरोना पॉजिटिव 791 नए मरीज मिले। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत भी हुई। मंगलवार को प्रदेश में 60214 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
कोरोना संक्रमण से एम्स ऋषिकेश, कैलाश अस्पताल देहरादून, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में पांच मरीजों की मौत हुई है। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और सिनर्जी अस्पताल देहरादून में भी एक-एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 103602 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 96647 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1736 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले से अधिक संख्या में सैंपल जांच होने से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि वैक्सीन लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि जो वैक्सीन लगवाने का पात्र है वह वैक्सीन जरूर लगवा ले।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







