नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज देहरादून के बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय बची सिंह रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
- पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
- सुरक्षित, सरल और स्मार्ट यात्रा की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय कदम
- नेपाल के यात्रियों ने यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा
- राजाजी रिजर्व फॉरेस्ट में वीआईपी शादी पर विवाद, वन विभाग ने कराया केस, मंत्री ने दी सफाई
- हरिद्वार में जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू, घर-घर हो रहा मकान सूचीकरण का कार्य




