नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है।
मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी से वर्तमान में पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। इस महामारी से बचाव के लिय प्रेस के माध्यम से जन जागरूकता के प्रसार में सराहनीय पहल हुई है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सभी पत्रकार बंधुओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
- खड़खड़ी में शिक्षिका से चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
- DAV पब्लिक स्कूल देहरादून में ज़ोनल खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ
- कुंभ मेला-2027: कार्यों में तेजी लाने के लिए अब रात में भी कराया जाएगा काम
- अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइकें और अवैध असलहे बरामद
- खांड गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, ₹10 में हुए जरूरी टेस्ट

