गंगोत्री क्षेत्रवासियों की मदद करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत








Listen to this article


नवीन चौहान
गंगोत्री विधासभा क्षेत्र की जनता की हरसंभव मदद करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तरकाशी पहुंचे है। जहां पर दो दिनों तक जनता के बीच रहेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। कोरोना संक्रमण काल की आपदा से निबटने के लिए तमाम आवश्यक चिकित्सीय सामान लेकर पहुंचे है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तरकाशी पहुंचने की खबर मिलते ही तमाम भाजपा कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी के हालात की तमाम जानकारी ली। उन्होंने अपने जनपद भ्रमण को लेकर कहा कि वह गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन से विधान सभा में नेतृत्व शून्यता के कारण लोगों का हाल जानने और हरसंभव मदद करने के उद्देश्य से आए है। अपने निजी प्रयासों से जनपद को कोविड रिलेटेड मैटेरियल जिनमे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन पोर्टेबल सिलेंडर जिन्हे दूर दराज गांवों में आसानी से ले जाया जा सकता है, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, ऑक्सीजन कंडुला, पीपीई किट, सेफ्टी गाउन, पल्स ऑक्सीमीटर सहित मास्क एवम सैनिटाइजर को जिला प्रशासन एवम मेडिकल स्टाफ के सुपुर्द किया है। ताकि जहां आवश्यक हो तुरंत उपलब्ध करवाया जा सके और जीवन बचाया जा सके। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस कठिन समय में कोरोना की दूसरी लहर से ग्रामीण इलाकों में बीमारी बढ़ी है, लेकिन जानकारी एवम संसाधनों का अभाव है इसलिए सभी को ग्रामीण इलाकों में अपनी ताकत झोंककर लोगों की मदद करनी है। थोड़ी सी सावधानी से हम उनकी जिंदगी बचा सकते है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि बीमारी में थोड़ी कमी नजर आ रही है लेकिन अभी लंबे समय तक सावधान रहना है। कुछ जरूरी सावधानियों से हम बीमारी को हरा सकते है, जैविक उत्पादों के सेवन पर जोर देते उन्होंने कहा कि गाय पालन और जैविक खेती से समस्या कम होगी इस दिशा में सरकार के प्रयासों में सहयोग करे। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, महावीर रांगड,जगबीर भंडारी, हरीश डंगवाल,विजय संतरी, सुरेश चौहान,रामानंद भट्ट,जयबीर चौहान,पवन नौटियाल,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम रावत,बुद्धि सिंह पंवार,मुरारी लाल भट्ट,धीरेंद्र रावत,सूरत गुसाई,लोकेंद्र बिष्ट,विजयपाल सिंह मखलोगा,प्रताप राणा, अरविंद पंवार,देवेंद्र चौहान,राजेंद्र गंगारी,आदित्य रावत,देशराज बिष्ट,विजय बडोनी,बाल शेखर नौटियाल सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।