पहली जून से मिलेगी छूट, सुबह सात से शाम के सात बजे तक बाजार








Listen to this article


नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है। अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो 20 जिलों में 600 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद से लाकडाउन की अवधि कम करने से राज्य सरकार ने कदम पीछे कर लिए है। जबकि अन्य 55 जिलों में सुबह 07 से शाम 07 बजे तक लाकडाउन में एक जून के बाद छूट मिलने के आसार बन गए है।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद ही भयावय रही। शहरों के बाद गांव देहात में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। जिसके बाद हालात बद से बदत्तर हो चले। प्रदेश में त्राहिमाम मच गया। अस्पतालों में रोने चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। आक्सीजन की कमी से मरीज दम तोड़ते दिखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने मरीजों की सेवा में पूरी ताकत झोंक दी। आक्सीजन की व्यवस्थाओं की पूर्ति की गई। कोविड केयर सेंटर को बढ़ाया गया। जिसके बाद से हालात अब काबू में है। लेकिन लॉकडाउन को लेकर अभी भी स्थिति साफ नही है। कोरोना संक्रमण के पूरी तरह से खत्म हो जाने तक प्रदेश सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नही है। ऐसे हालातों को देखते हुए कुछ जनपदों में आवश्यक सामान की दुकान खोलने के समय में छूट देने पर सहमति बनी है। शनिवार व रविवार को पूर्णतया बंद रहेगा। जबकि सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने का समय सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक रहेगा।