नवीन चौहान
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तबादलों का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यशैली की फीड बैक जुटाई। जिसके बाद अधिकारियों के तबादलों पर हरी झंडी दिखा दी।
मुख्यमंत्री बदलने के बाद से ही प्रशासन और पुलिस महकमे में तबादले की प्रक्रिया होने की लेकर अटकले तेज हो गई थी। इसी क्रम में 12 आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जल्दी ही जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की सूची भी तैयार है। कई जनपदों के जिलाधिकारी बदलने को लेकर भी नामों पर विचार मंथन चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की काबलियत और तमाम गुणा भाग लगाए जा रहे है।