नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने भी श्री कर्णवाल से उनकी कुशलक्षेम पूछी।
बतादें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय दिल्ली प्रवास पर हैं।
मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद वह पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं।
दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्र के कई मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के विकास के लिए उनसे योजनाओं पर चर्चा करते हुए बजट की मांग की।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



