हॉकी खिलाड़ी वंदना के घर के बाहर पटाखे फोड़ने में एक और गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने वाले प्रकरण में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है।

बतादें 4 जुलाई को भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलम्पिक में अर्जेटिना से हारने पर टीम सदस्य वंदना कटारिया के पड़ोसियों द्वारा उनके घर के आगे पटाखे जलाने, परिवार के साथ गाली-गलौच व जाति-सूचक शब्द कहने की घटना सामने आयी थी।

इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त विजयपाल की गिरफ्तारी पूर्व में ही कर ली थी, इस घटना में शामिल एक और अभियुक्त नवोदय नगर, सिडकुल निवासी अंकुरपाल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल जो भी व्यक्ति है उसकी जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्यवाही की जाएगी।