शीशा समाज के लोगों ने आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता








Listen to this article

नवीन चौहान.
आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी के नेतृत्व में शीशा समाज के कई वरिष्ठ लोगो आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

बताया गया कि जल्द ही इनके समाज के हजारों लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा की प्रदेश में अलग अलग समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

हेमा भण्डारी ने कहा कि इस समाज से हजारों महिलाएं भी पार्टी से जुड़ने जा रही है। अब बदलाव के लिये महिलाएं बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देने की बात कर रही है।

सदस्यता लेने वालों में डॉ एस के सिसोदिया, कमलेश चौहान (रिटार्यड प्रधानाचार्य), जितेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, संजय कुमार, शिवानी सिसौदिया, चंद्रशेखर, राजीव सिंह रहे।